Rajasthan High Court Civil Judge Bharti 2024: राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर यह भर्ती आयोजित करवाई जा रही है राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती में आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 9 अप्रैल 2024 और आवेदन की अंतिम तिथि और 8 मई 2024 रखी गई है राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा कुल 222 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम में किए जाएंगे इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है।

Rajasthan High Court Civil Judge Bharti 2024

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपए रखा गया है। ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपए रखा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के द्वारा किया जा सकता है।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है और आवेदन हेतु अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। एवं अभ्यर्थियों आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाने वाली हैं। एवं आरक्षित वर्गों जैसे एससी एसटी के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों अनुसार दी जाएगी।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता को कानून में एलएलबी डिग्री की होना रखा गया है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आप नीचे उपलब्ध करवाए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 के ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आवेदन हेतु सर्वप्रथम इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यहां Recruitment के क्षेत्र पर क्लिक करें यहां आपको राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन दिखाई देगा इसे ध्यान पूर्वक पढ़ ले आधिकारिक नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक आपको नीचे भी उपलब्ध करवा दिया गया है इसके बाद आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा आपके सामने आवेदन पत्र आ जाएगा।

जिसमें आपको सही-सही रूप से मांगी जाने वाली जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा इसके साथ ही आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज और फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे इसके बाद आपके सामने पेमेंट भुगतान का ऑप्शन आएगा अपनी कैटेगरी के अनुसार पेमेंट करने के बाद अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है इस प्रकार आप इस भर्ती में अपने आवेदन कर सकते हैं अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आपको निकाल लेना चाहिए जो कि आपको भविष्य में काम आएगा।

Rajasthan High Court Civil Judge Bharti 2024 Apply Links

अप्लाई ऑनलाइन  – Click Here

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Click Here

Leave a Comment